फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों की सिल्ट सफाई और आरसी की वसूली प्राथमिकता से कराएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर, करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने संबंधित विभागों को राजस्व वसूली, नहरों की सफाई, रियल टाइम खतौनी, आरसी वसूली और आईजीआरएस निस्तारण के लिए निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि नहरों की सिल्ट सफाई और आरसी की वसूली से प्राथमिकता से कराएं।
डीएम ने जीएसटी और विद्युत विभाग को आपसी समन्वय से एक माह में बकायेदारों से वसूली कर राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, परिवहन विभाग को बाहर से आने-जाने वाले ट्रकों और बसों की जांच कर वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

खनन विभाग को हर तहसील में प्रवर्तन अभियान चलाने और एसडीएम से समन्वय बनाने की हिदायत दी। डीएम ने आरसी वसूली में प्रगति न होने पर नाराजगी जताते हुए सभी एसडीएम से लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने को कहा।
रियल टाइम खतौनी के लंबित मामलों में डीएम ने अभियान चलाकर सर्वाधिक लंबित ग्रामों में प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लेखपालों और पंचायत सहायकों को एग्री स्टॉक सर्वेयर के लिए नामित कर प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया।
नहरों की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि शत-प्रतिशत नहरों की सिल्ट सफाई कराई जाएं और टेल तक पानी पहुंचाया जाएं। उन्होंने सभी एसडीएम से नहरों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाले प्रकरणों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी मामला डिफॉल्टर श्रेणी में न जाए। बार-बार गलत शिकायत करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। पट्टा संबंधी आवेदनों को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री में 50 प्रतिशत से कम प्रगति वाले ग्रामों में प्रधानों के माध्यम से पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को समय से सहायता राशि देने की बात कही।धारा 24, 67, 116, 80 जैसे राजस्व वादों के निस्तारण में भी तेजी लाने को कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें