फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर दिखा सन्नाटा, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान चर्च चौराहे पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए शनिवार को पूरे जिले में साप्ताहिक पूर्णबंदी लगाया गया है। इसके चलते शनिवार पूरी तरह से लॉक रहा। दवा, दूध व ब्रेड की दुकानों को छोड़कर बाजार पूरी तरह से बंद रहा। शहर व कस्बों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, हालांकि रोडवेज बसों और ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों का आवागमन बना रहा। इन यात्रियों को कस्बों व गांवों तक जाने के लिए वाहन नहीं मिले और यह लोग दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार रात्रि कर्फ्यू के बाद शनिवार को पूर्णबंदी थी। ऐसे में गली मोहल्लों के साथ शहर के प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद रहे। इस दौरान हाईवे पर भी निजी वाहन दौड़ते नजर आए। इधर, रोडवेज पर सवारियां अधिक थी लेकिन उन्हें पहुंचाने के लिए सवारी वाहन नहीं मिले। वाहन से उतरने के बाद वह पैदल ही रवाना हो गए। वहीं कुछ आटो चल रहे थे लेकिन वह मनमाना किराया मांग रहे थे। जिससे यात्री परेशान दिखे। यहीं हाल रेलवे स्टेशन पर भी रहा। जहां यात्रियों से दोगुना किराया मांगा जा रहा था।
वहीं अंबारी में फूलपुर तहसील क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू का आंशिक असर दिखाई दे रहा है। आटो संचालक रोड पर दिखाई दे रहे थे। अंबारी, माहुल, फुलवरिया, पल्थी, दीदारगंज, हुब्बीगंज, पलिया, खांजहापुर, बिलारमऊ, पुष्पनगर, गोधना, मैगना आदि बाजारों के दुकानदार कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए स्वत: दुकानें बंद रखे हुए थे। सब्जी, फल और मेडिकल हाल खुले रहे।
विज्ञापन

वाहन न मिलने से पैदल चल दिए यात्री
आजमगढ़। शनिवार को लॉकडाउन के कारण पूरा शहर बंद रहा। वहीं सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। उधर रोडवेज बस से उतरने के बाद यात्रियों को सवारी वाहन नहीं मिल रहे थे। कुछ थे भी तो वह दोगुना किराया मांग रहे थे। जिसके कारण यात्री पैदल ही अपने गंतव्य को निकल गए। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
रोडवेज पर कोविड के मानकों का नहीं हुआ पालन
आजमगढ़। कोरोना का संक्रमण तो फैल रहा है लेकिन आमजन इसे लेकर संजीदा नहीं है। इसकी बानगी शनिवार को रोडवेज बस अड्डे पर देखने को मिली। जहां बहुतायत यात्री न तो मास्क लगाए थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। रोडवेज बसों पर बैठने के दौरान यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं हुई।
लोगों की कहानी उन्हीं की जुबानी
रोडवेज बस में सफर के दौरान कोविड-19 के मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है। जिम्मेदार को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। - पप्पू, यात्री।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिसके कारण काम भी बंद हो गए हैं। ऐसे में काफी परेशानी हो रही है। अर्थिक समस्याएं हो रही हैं।
- विशाल, यात्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें