फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 11 करोड़ से सिकंदरपुर-नरियांव मार्ग होगा चौड़ा

विज्ञापन
19 सिकंदरपुर-नरियांव मार्ग  संवाद - फोटो : हरगांव में दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में कप्तानगंज-अहरौला मार्ग को उच्चीकृत की स्वीकृति मिलने के बाद सिकंदरपुर-नरियांव मार्ग के चौड़ीकरण की भी मंजूरी मिल गई है। लोनिवि की तरफ से भेजी गई स्वीकृति को शासन ने स्वीकार कर लिया है। अब यह मार्ग लगभग 11 करोड़ से 3.75 मीटर की जगह 5.5 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसके निर्माण के बाद क्षेत्रीय लोगों के आवागमन में सुगमता आने का अनुमान है। जिले के अतरौलिया तहसील का सिकंदरपुर-नरियांव मार्ग अहम है। यह मार्ग जिले को जोड़ने के साथ ही बस्ती जिले को भी जोड़ता है। इस मार्ग से अक्सर लोग बस्ती, गोरखपुर होते हुए और नेपाल तक जाते हैं। बीते कई वर्षों से इस मार्ग का कोई भी पुरसाहाल नहीं था।
विज्ञापन

अतरौलिया का यह प्रमुख मार्ग पूरी तरह गड्ढ़ों में तब्दील हो गया था। इससे क्षेत्रीय इस मार्ग पर चलने होती है। लोग गड्ढ़े में हिचकोले खाते हुए चल रहे थे। विभाग ने इस मार्ग का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिसे अब शासन ने स्वीकृति दे दी है। इसके लिए लगभग 11 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस धनराशि से करीब पांच किमी सड़क को 3.75 मीटर के बदले 5.5 मीटर चौड़ी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें