फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भूमि अधिग्रहण के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
औद्योगिक गलियारे के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे गोखवल गांव में प्रस्तावित भूमि अधिग्रह
विज्ञापन
औद्योगिक गलियारे के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे गोखवल गांव में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को किसानों ने पूर्वांचल किसान यूनियन और सोशलिस्ट किसान सभा के नेतृत्व में गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों से समर्थन जुटाते हुए जबरिया भूमि अधिग्रहण का विरोध किया गया। किसानों ने कहा कि वे किसी भी सूरत में अपनी जमीन नहीं देंगे।
अभियान का नेतृत्व कर रहे पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव ने कहा कि जमीन किसानों के जीवन और आजीविका का मुख्य आधार है। उनके पुरखों ने मेहनत और संघर्ष से जमीन तैयार कर उसे सुरक्षित रखा है। ऐसे में किसी परियोजना के लिए किसानों की जमीन जबरन लेना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसान एक इंच जमीन देने को भी तैयार नहीं हैं। किसान नेताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के विरोध में आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इसी क्रम में 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे गोखवल गांव में अंबेडकर प्रतिमा के पास किसान चौपाल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसमें प्रभावित किसानों की समस्याओं और आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। हस्ताक्षर अभियान में वीरेंद्र यादव, मिथलेश, महेंद्र, सूरज, अखिलेश कुमार, दिलीप, राधेश्याम समेत बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें