फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

विज्ञापन
पवई के रामपुर कला में कथा का वाचन करते कथावाचक। संवाद
विज्ञापन
पवई क्षेत्र के रामपुर कला गांव में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। धार्मिक वातावरण में निकली कलश यात्रा के साथ कथा का विधिवत आरंभ किया गया।
विज्ञापन

हरिद्वार से पधारे कथावाचक पंडित वासुदेव मिश्र ने संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन भागवत महात्म्य, धुंधकारी-गोकर्ण प्रसंग और भागवत श्रवण के नियमों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, सदाचार और सत्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कथावाचक ने धुंधकारी और गोकर्ण के प्रसंग के माध्यम से बताया कि मनुष्य के कर्म ही उसके जीवन की दिशा तय करते हैं। धुंधकारी अपने दुष्कर्मों के कारण प्रेत योनि में पहुंच गया था। वहीं, गोकर्ण ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराकर उसे मुक्ति का मार्ग दिखाया।
विज्ञापन

इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समझाया कि भागवत कथा का श्रवण केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सद्कर्म करने, बुराइयों से दूर रहने और धर्म के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इसी क्रम में पंडित वासुदेव मिश्र ने भागवत महात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक कथाएं मनुष्य को जीवन के मूल्यों से परिचित कराती हैं और समाज में सद्भाव, भक्ति तथा नैतिकता की भावना को मजबूत करती हैं।
मुख्य यजमान लालमणि तिवारी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ दो नवंबर (सोमवार) तक चलेगा। आगामी दिनों में भगवान श्रीकृष्ण की द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र और मुक्ति प्रसंग का वर्णन किया जाएगा। तीन नवंबर (मंगलवार) को महाप्रसाद वितरण के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
000
भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, किया प्रसाद ग्रहण
अंबारी। नगर पंचायत माहुल के शिवाजी मेन चौक पर मंगलवार को जय मां वैष्णो दुर्गापूजा समिति की ओर से आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम छह बजे शुरू हुआ भंडारा रात 11 बजे तक चला। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से गांधी मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर आवागमन सुचारु कराया। अंत में समिति के प्रबंधक सुजीत जायसवाल आंसू ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा नेता जयनाथ सिंह, सीता चौहान, नगर पंचायत फूलपुर अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल, ब्लॉक प्रमुख सौरभ सिंह बीनू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें