से निकाली गई अयोध्या श्रीराम मार्टीनगंज में निकाली गई मंदिर निर्माण निधि शोभायात्रा में शामिल ल
- फोटो : AZAMGARH
मार्टीनगंज। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए तहसील क्षेत्र के कवरागहनी स्थित राम जानकी मंदिर से सिकरौर सहबरी स्थित हनुमान मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल हिंदू संगठनों के सदस्यों और रामभक्तों ने कहा मंदिर निर्माण के लिए सहयोग की अपील की। एतेंद्र प्रकाश सिंह सिकरौर ने 51 हजार 101 रुपये, अंजनी राय ने 21 हजार, आर्यमगढ़ सेवा समिति के सचिव अरुणांकर सिंह ने 51 हजार रुपये मंदिर निर्माण में के लिए अर्पित किए। शोभायात्रा में जयप्रकाश जायसवाल, सुशील गुप्ता, मनीष विश्वकर्मा, विनोद, सनी देवल, भानु राजभर, विजय जायसवाल, ज्ञानेंद्र यादव, दिनेश यादव, अनीस सलमानी, राजन कन्नौजिया, गुफरान अहमद, शिवम गुप्ता, अवधेश गुप्ता, चंचल विश्वकर्मा व सत्यम उपस्थित रहे।
मंदिर निर्माण के लिए दिए 51 हजार
निजामाबाद। पुरानी तहसील चौक के सामने स्थित आरएसएस कार्यालय पर कस्बे के सिराज आजमी क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बुधवार शाम सह संचालक राजेंद्र सिंह, सतीश गोंड़, संजय सोनी, अशोक को राम मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार की धनराशि दान की। कहा कि मंदिर निर्माण में दान देने के बाद उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है।