फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड के मुख्य गन्ना विकास सलाहकार डॉ. आरसी पाठक ने विभिन्न क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। इसमें गन्ना क्रय केंद्र परशुरामपुर के ठेकेदार को अनियमितता में पकड़ा। कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

गन्ना सलाहकार बृहस्पतिवार को शाम 6.30 बजे सठियांव चीनी मिल परिक्षेत्र के छितौनी, लोहरा, अतरौलिया-बी, मदियापार, बुढनपुर, देऊरपुर और परशुरामपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। क्रय केंद्र परशुरामपुर पर मिल ठेकेदार संतोष कुमार सिंह उपस्थित नहीं थे। किसान अनियमित ढंग से गन्ना क्रय करके लोड करवा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिन किसानों का गन्ना क्रय करके चीनी मिल को आपूर्ति करना है उससे हटकर अन्य किसानों का गन्ना खरीदा जा रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं रहा तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भ्रमण के दौरान उनके मुख्य गन्ना अधिकारी डा. विनय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें