आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर लगाम को लेकर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगा रहा है। रविवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानें तो बंद रही लेकिन सड़कों पर लोगों की चहलकदमी में कमी नहीं नजर आई। मतगणना स्थलों के आसपास तो लोगों का रेला सा उमड़ा हुआ था।
कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में नए संक्रमित मिल रहे है। वहीं करने वालों की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू का ऐलान किया हुआ है। इसके तहत जरूरी सामानों की दुकानों को छोड़ कर अन्य दुकानों को पूरी तरह से बंद रखने के अलावा लोगों से बिना जरूरत घर के बाहर न निकलने की अपील भी की गई है। रविवार को कोरोना कर्फ्यू का कोई खास असर नहीं देखने को मिला।
दुकाने जरूर बंद रही लेकिन सड़कों पर लोगों की चहलकदमी सामान्य दिनों की भांति ही नजर आयी। पुलिस महकमा मतगणना में लगा हुआ था, जिसके चलते सड़कों पर निकले लोगों से रोकटोक करने वाला भी कोई नहीं था, जिसका परिणाम रहा है लोग बिना किसी काम के भी सड़कों पर चक्रमण करते नजर आए। मतगणना स्थलों के आसपास की स्थिति तो यह रही कि देख कर कहीं से यह नहीं लग रहा था कि कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है।