फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चाय की दुकान खोलते समय दुकानदार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शमशाबाद बाजार में शनिवार की सुबह चाय की दुकान खोलते समय बाइक सवार आधा दर्जन लोगों ने दुकानदार शिवमूरत राजभर (62) पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। शोर सुनकर लोगों के जुटने पर हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

शमशाबाद गांव निवासी शिवमूरत सुबह करीब पांच बजे दुकान की भट्ठी में कोयला लगा रहे थे। तभी दो बाइकों से पहुंचे हमलावरों ने पीछे से उन पर हमला बोल दिया। घायल को सीएचसी अहरौला ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शिवमूरत ने बताया कि कुछ लोगों ने पहले भी उन्हें धमकी दी थी। हमलावरों ने मुंह बांध रखा था, इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकी। हालांकि, उन्हें पूर्व में धमकी देने वालों पर हमले का शक है। उनके पुत्र दिनेश राजभर ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें