फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरतन प्रजापति को मिला पहला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। खादी ग्राम उद्योग आजमगढ़ के कैंपस में शुक्रवार को उप्र माटीकला बोर्ड द्वारा मंडल स्तरीय माटी कला पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निजामाबाद के शिवरतन प्रजापति ने पहला पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

इसमें आजमगढ़, मऊ तथा बलिया के माटी कला के अनेकों कारीगरों को उनके द्वारा स्वयं निर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें चयन कमेटी द्वारा निजामाबाद के हुसैनाबाद निवासी शिवरतन प्रजापति को प्रथम पुरस्कार 15000 रुपये, बलिया के विशुनपुरा निवासिनी पद्मावती देवी को द्वितीय पुरस्कार 12000रुपये और मऊ के डांगी खास गांव निवासी शिवशंकर प्रजापति को तृतीय पुरस्कार 10000 का प्रदान किया गया। निजामाबाद कस्बे में पहुंचने के बाद शिवरतन प्रजापति का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई। इस मौके पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आजमगढ़ राजेंद्र प्रसाद एवं राम सहाय प्रजापति जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बलिया और वीरेंद्रधर द्विवेदी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मऊ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें