फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कोषागार के लेखाकार की मौत, तीन अन्य घायल-- देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा आदमपुर के पास हुआ हादसा-- स्विफ्ट का

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाई की बाजार। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा आदमपुर गांव के पास ट्रक व स्विफ्ट कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार कोषागार के लेखाकार की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के दरौरा देवखरी गांव निवासी ओम प्रकाश मौर्य (58) कोषागार में बतौर लेखाकार तैनात थे। शुक्रवार को दिन में वह स्विफ्ट डिजायर कार से बेटा प्रवेश मौर्या (25), बहु पूजा मौर्या (26), पौत्र दो वर्षीय अनय मौर्या पुत्र प्रवीन मौर्या व पंकज मौर्या (30) निवासी नई कालोनी पल्हनी थाना सिधारी के साथ वाराणसी जा रहे थे। अभी वे देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा आदमपुर के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर से कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। दो वर्षीय बच्चे को छोड़ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची देवगांव कोतवाली पुलिस ने सभी को तत्काल सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज भेजा, जहां डॉक्टरों ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रवेश, पूजा व पंकज को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं लेखाकार की हादसे में मौत की जानकारी होने पर कोषागार में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें