मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चाचा-भतीजे पर लगाए जाने वाले आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि हमारी सरकार में पुलिस भर्तियां पूरी तरह निष्पक्ष थीं। आज भाजपा के शासन में हो रही भर्तियों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।
एक्सप्रेसवे निर्माण और बिजली व्यवस्था पर भी उठाए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सड़क ब्रिज कॉरपोरेशन को बनानी थी, लेकिन इसे निजी ठेकेदार को दे दिया गया। वहीं, बिजली आपूर्ति पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने 9 साल के शासन में एक भी नई यूनिट नहीं लगाई है, जिसके कारण आज तीन घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।