फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षणेतरकर्मियों और शिक्षकों का रोका वेतन

Wed, 28 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
school shimla
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीपी सिंह ने मंगलवार की अपराह्न पौने तीन बजे इंटरमीडिएट कालेज सठियांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पठन-पाठन सही न मिलने और लापरवाही पाए जाने पर कालेज के सभी शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कालेज परिसर में सहायक अध्यापक अनिल कुमार गौतम, प्रधान लिपिक सच्चिदानंद राय और सहायक लिपिक रमेश चंद्र राय अनुपस्थित पाए गए। शेष 14 शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। विद्यालय में तैनात तीन रसोइयों में से संजू 26 और 27 दिसंबर के साथ पाना, रीता माह नवंबर से अनुपस्थित पाई गईं। विद्यालय में एक दिसंबर 2016 से मध्याह्न भोजन भी बनता नहीं मिला। विद्यालय में एक प्रवक्ता और तीन सहायक अध्यापकों के वरिष्ठ होने के उपरांत भी जय प्रकाश सिंह से कार्यवाहक प्रधानाचार्य का कार्य लिया जा रहा है।

छात्रों का उपस्थिति पंजिका रजिस्टर भी अपूूर्ण पाया गया। विद्यालय परिसर में बाहरी लोग अनाधिकृत रूप से बैंठे मिले। परिसर में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई थीं। इसे लापरवाही मानते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने कालेज के समस्त शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोके जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें