फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनगर से बृजलाल का टिकट कटने से मची हलचल

Wed, 28 Dec 2016 11:57 PM IST
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, आजमगढ़
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की ओर से बुधवार को घोषित प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद पार्टी में हलचल मच गई है। शीर्ष नेतृत्व ने मेहनगर के विधायक बृजलाल सोनकर का टिकट काट कर उनकी जगह पर भाजपा छोड़कर 2014 में सपा में आए कल्पनाथ पासवान को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के सूत्रों की मानें तो अभी कुछ ऐसे सीटिंग विधायक हैं जिनका टिकट कटने की आशंका जताई जा रही है। वर्तमान में जिले की दस में से नौ विधानसभा सीटों पर सपा का कब्जा है।
विज्ञापन


सपा की रणनीति विकास कार्यों की बदौलत फिर सत्ता में आने की है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2017 में जिले की सभी दस सीटों को जीतने का दावा किया है। लक्ष्य को देखते हुए न सिर्फ जिला संगठन बल्कि शीर्ष नेतृत्व भी कोई रिस्क लेना नहीं चाहता है। जिले की चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा से पहले शीर्ष नेतृत्व ने अपने स्तर से सीटिंग नौ विधायकों के कार्यों और उनकी क्षेत्र में छवि की जानकारी एकत्रित की थी।

पार्टी सूत्रों की मानें तो शायद यही वजह रही है कि प्रदेश अध्यक्ष आजमगढ़ सदर से वर्तमान विधायक व वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, निजामाबाद से आलमबदी और दीदारगंज से आदिल शेख को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि मेहनगर सीट पर वर्तमान में विधायक बृजलाल सोनकर का टिकट काट कर भाजपा छोड़कर 2014 में सपा का दामन थामने वाले कल्पनाथ पासवान को इस सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है। क्षेत्र के लोगों की मानें तो मेहनगर क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हुआ था।
विज्ञापन


पार्टी के कार्यकर्ता भी संतुष्ट नहीं थे। फिलहाल बृजलाल सोनकर का टिकट कटने के पीछे यही कारण गिनाए जा रहे हैं। दूसरी वजह जातीय समीकरण भी बताई जा रही है। मेहनगर विधानसभा क्षेत्र में दलित बिरादरी की तादाद अधिक है।  दूसरे नंबर पर यादव और तीसरे नंबर पर पासवान है। कल्पनाथ की क्षेत्र में ईमानदार और जुझारू नेता के रूप में है। ऐसे में पार्टी को यह उम्मीद है कि कल्पनाथ पासवान को प्रत्याशी बनाने से इस सीट पर जीत में कोई संदेह नहीं होगा। कल्पनाथ पासवान को सपा प्रत्याशी घोषित होने की सूचना पर उनके समर्थकों ने खुशियां मनाई। इस मौके पर शिवचंद यादव, रामनाथ सोनू, सहजू सिंह, अशोक यादव धनराज यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें