तहबरपुर। दिल्ली में जंतर-मंतर पर पांच अक्तूबर से आयोजित शिक्षामित्रों के तीन दिवसीय धरने में शामिल होने के लिए रविवार को तहबरपुर से शिक्षामित्रों का दल बस से रवाना हुआ। शिक्षामित्रों ने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी संघर्ष जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री कृष्ण मोहन उपाध्याय के नेतृत्व में शिक्षामित्र दिल्ली रवाना हुए। कृष्ण मोहन उपाध्याय ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लाक से दो-तीन बसों एवं ट्रेन से शिक्षामित्र दिल्ली पहुंचेंगे। महिला शिक्षामित्रों के साथ उनके अभिभावक जाएंगे। कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती संघर्ष जारी रहेगा।