फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान जमा करने के लिए घंटों खड़े रहे लोग

Sun, 04 Oct 2015 01:05 AM IST
संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। पंचायत चुनाव के तहत ट्रेजरी चालान जमा करने के लिए एसबीआई की शाखा के बाहर तक लंबी लाइन लगी रही। यह समस्या एक ही काउंटर बनने के नाते उत्पन्न हुई। बता दें कि क्षेत्र पंचायत सामान्य सीट के लिए 2000 एवं आरक्षित सीट के लिए एक हजार रुपये की धनराशि ट्रेजरी के माध्यम से बैंक में जमा करना अनिवार्य है। शनिवार को बैंक में ट्रेजरी चालान जमा करने के लिए प्रत्याशियों के समर्थकों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान लाइन में लगे लोगों के बीच कई बार नोक-झोंक भी हुई। लोगों ने बैंक प्रबंधन से तीन काउंटर बनाने की मांग उठाई। बैंक मैनेजर सुरेश शर्मा ने बताया कि छह बाबुओं का यहां से स्थानांतरण हो गया है। कर्मचारियों की कमी के से एक ही काउंटर बनाया गया है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें