फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिब्ली कालेज की टीमों ने किया खिताब पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल कालेज में चल रहे स्व. अबुल्लैस मेमोरियल हाकी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। पुरुष और महिला महिला दोनों वर्गों में शिब्ली कालेज की टीमों ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

समापन मैच से पहले इरशाद और जीशान अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच सुबह शिब्ली नेशनल पीजी कालेज और शिब्ली इंटर कालेज के बीच खेला गया। इसमें शिब्ली कालेज की टीम ने इंटर कालेज को 1-0 से संघर्षपूर्ण मैच में हराया। फाइनल मैच शिब्ली कालेज और रामपुर हास्टल के बीच हुआ। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में शिब्ली कालेज ने रामपुर को 6-4 गोल के अंतर से हराया। सचिव मोहम्मद असद ने बताया कि गर्ल्स में फाइनल मुकाबला देवरिया इलेवन व शिब्ली कालेज इलेवन के बीच हुआ। इसमें शिब्ली कालेज की टीम 1-0 से विजयी हुई। इस अवसर पर सलमान अंसारी प्रिंसिपल, अखलाक अहमद, रामाश्रय , इरशाद, जिशान मोहम्मद, मुजिर खान, शिवानंद, सलमान कमर, जिम्मी, मोहम्मद वसीम, यासिर, अर्पिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें