फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिब्ली कालेज के अध्यक्ष बने अरसलान

Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
शिब्ली कालेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के विजेता प्रत्याशी अरसलान खान अपने समर्थकों के साथ। - फोटो : azamgarh
विज्ञापन
नगर के शिब्ली नेशनल महाविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव रविवार को सकुशल संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष पद पर अरसलान खान और महामंत्री पद पर मोहम्मद बेलाल आजमी विजयी घोषित किए गए। वहीं कला संकाय प्रतिनिधि पद पर साजिद असहद, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर शहबाज अनवर, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अब्दुल्लाह खान और विधि संकाय प्रतिनिधि पद पर बृजेश सिंह निर्वाचित हुए।  
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव के लिए रविवार की सुबह 8:30 बजे से मतदान  शुरू हुआ। जो अपराह्न 1.30 बजे तक चला। इस दौरान 53.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान महाविद्यालय गेट के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई थी।

जिसके अंदर मतदाताओं को छोड़कर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी। मुख्य गेट के अंदर प्रत्याशियों के खड़े होने की व्यवस्था की गई थी। जिसमें खड़े सभी प्रत्याशी हाथ जोड़कर, चिल्लाकर अपने पक्ष में मतदान करने की मतदाताओं से अपील कर रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सुबह से ही महाविद्यालय परिसर में जमे हुए थे।
विज्ञापन


साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की पुलिस, पीएसी और महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। मतदान की समाप्ति के बाद अपराह्न 2.30 बजे से मतगणना शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरसलान खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शारिक शेख को 538 मतों से पराजित किया।

महामंत्री पद पर मोहम्मद बेलाल आजमी ने अपने मोहम्मद राजिक को 297 मतों से पराजित किया। कला संकाय में साजिद अशहद ने अभिनव सिंह को 492 मत से पराजित किया। विज्ञान संकाय में शहबाज अनवर ने
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें