जिसके कारण गुरुवार को परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को गर्मी और पानी के लिए जूझना पड़ा। परीक्षा के बाद छात्रों ने महाविद्यालये गेट के सामने चक्काजाम कर दिया। सीओ सिटी और नगर कोतवाल ने छात्रों को बिजली जोड़े जाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा संचालित परीक्षा में शामिल होने गुरुवार को शिब्ली कालेज में छात्र पहुंचे। लेकिन उन्हें गर्मी और पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ा। परीक्षा देने के बाद छात्रों को पता चला कि ज्यादा विद्युत बिल बकाया होने के कारण विभाग ने काट दिया है।
इस पर हरिकेश यादव के नेतृत्व में महाविद्यालय गेट पर लगभग 11 बजे चक्काजाम कर दिया। छात्रों ने कालेज के प्राचार्य से जनरेटर चलाने और पानी की व्यवस्था करने की बात कही। लेकिन प्राचार्य ने उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। उधर, नगर कोतवाल सारंगधर द्विवेदी और सीओ सिटी केके सरोज मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी ने छात्रों को बिजली जोड़े जाने का आश्वासन देकर दोपहर लगभग 12 बजे जाम को समाप्त कराया।
हरिकेश यादव, महताब आलम, कैफी आजमी, विवेक सिंह, विवेक राय, लालजीत यादव, रणवीर सिंह, गोपाल यादव, विशाल आदि उपस्थित थे। एसडीओ टाउन मनीष कुमार निषाद ने कहा कि महाविद्यालय की बिजली काटी नहीं गई थी। बल्कि टेकिभनकल फाल्ट के चलते बिजली बाधित हुई थी जिसे ठीक करा दिया गया है।