आजमगढ। कोविड-19 महामारी से प्रभावित मरीजों के उपचार, इनके संक्रमण के प्रसार के रोकथाम के लिए शासन से नामित नोडल अधिकारी प्रबंध निदेशक यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड शिवप्रसाद ने सगड़ी तहसील स्थित मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम उपस्थित थी। निरीक्षण के दौरान 36 लोग मौजूद पाए गए। इनके स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा।
आश्रय स्थल में किचन का संचालन पाया गया। किचन के कार्मिकों द्वारा ग्लब्स, मास्क, कैप का प्रयोग किया जा रहा था। साफ-सफाई संतोषजनक थी, आश्रय स्थल में शौचालय व प्रकाश विद्युत की व्यवस्था तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जा रहा था। राशन किट को खुलवा कर 11 खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थापित गोविंदा आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। प्रभारी आपदा नियंत्रण कक्ष को समस्त विवरण अद्यतन रखने एवं अग्रिम कृत कार्यवाही को भी रजिस्टर में उल्लेखित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी मौजूद रहीं।