फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा सिन्हा ने भी कागज के डायरेक्टर और टीम पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मृतक संघ के अध्यक्ष एवं आजमगढ़ निवासी लाल बिहारी मृतक के जीवन पर बनी कागज फिल्म के डायरेक्टर और टीम पर अब मशहूर भोजपूरी गायिका शारदा सिन्हा ने भी सवाल खड़े किए हैं। ताजा मामला फिल्म में शारदा सिन्हा के गाने पर हैं। फिल्म में शारदा सिन्हा ने भी अपनी गायिकी का नजराना पेश किया हा। फिल्म के रिलीज होने से पहले इसका प्रसार-पचार नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

अपनी फेसबुक वाल पर शारदा सिन्हा ने कहा है कि फिल्म में मैंने ऽसरकार विधवा बनैलेऽ गीत को गाया है। प्रचार-प्रसार न करने पर लिखा है कि फ़िल्म के प्रोड्यूसर तथा म्यूजिक डायरेक्टर एवं टीम के अन्य सदस्यों को जब होश आए तो आए फिलहाल मुझे व्हाट्सएप पर कहीं से अपना गाना सुनने को मिला है। इससे पहले लालबिहारी मृतक अपने जीवन पर बनी इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें