फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दूकान हटाने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विद्यालय और धार्मिक स्थालों के पास से शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
गौरी शंकर घाट मंदिर से मात्र 20 मीटर की दूरी पर स्थित शराब की दूकान को हटाने की मांग को लेकर फराश टोला और सीताराम मुहल्ले के लोगों ने तमसा बचाओ आंदोलन के बैनर तले शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने जिलाधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा और शराब की दूकान को हटाने की मांग की।
विज्ञापन


मुहल्ले की महिलाओं ने जिलाधिकारी को बताया कि गौरीशंकर घाट स्थित इस ठेके के कारण मंदिर और हथियापुल पर अराजकता का माहौल बना रहता है। आए दिन गाली गलौज और मारपीट से स्थानीय लोग त्रस्त रहते हैं।

कई बार इसे हटाने के लिए प्रशासन से मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण आज मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा। वहीं तमसा बचाओ आंदोलन के संयोजक डा. सुजीत श्रीवास्तव भूषण ने जिलाधिकारी से कहा कि उच्च न्यायालय ने हाल ही में इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किया है। लेकिन इसके बाद भी नगर क्षेत्र में मंदिर और विद्यालयों के करीब शराब के ठेके खुले हैं। इनको हटाने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर मुकेश पासवान, कुमार निषाद, तुलसी निषाद, ऋषु निषाद, अनिल निषाद, मानिक चंद, केदार निषाद, राधाकृष्ण, माया, सदुरी देवी, मुन्ना निषाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें