डीएवी स्थित एटीएम पर लगी लंबी कतार।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अधिकांश बैंकों में शुक्रवार को कैश की कमी के चलते लाइन में लगे ग्राहकों को निराशा ही हाथ लगी। भोर से ही लाइन में लगने के बाद जब ग्राहकों को पता चला कि कैश नहीं है। इस पर लोग बैंक और सरकार की व्यवस्था को कोसते हुए लौट गए।
सगड़ीः तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित यूनियन बैंक, काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक जीयनपुर, मनिकाडीह, बिलरियागंज, बनकट की शाखा सहित क्षेत्र के अन्य बैंकों में कैश नहीं था। शुक्रवार को भोर में ही लाइन लग गई थी। ग्राहकों को जवाब देते-देते परेशान थे।
यूनियन बैंक गडेरीपट्टी के शाखा प्रबंधक ज्योति देव ने बताया कि गुरुवार से ही बैंक में पैसा नहीं है। शुक्रवार को सुबह मेन ब्रांच आजमगढ़ से रुपया लेने कर्मचारी गए थे लेकिन वहां भी कैश नहीं था। इसके कारण लोगों को पैसा नहीं मिल सका।
ग्राहकों की मजबूरी हम लोग समझ रहे हैं। लोग संयम रखें। वहीं दूसरी तरफ काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक मालटारी में गुरुवार को पैसा नहीं था। शुक्रवार को पैसा कम होने के कारण ग्राहकों को पांच-पांच सौ रुपए और जिनके घर शादी थी उनको दस हजार रुपये दिए गए। अहरौलाः क्षेत्र में स्थित यूबीआई की सभी शाखाओं में सुबह से ही लोग लाइन में लग गए थे। बैंक खुलने पर कर्मचारियों ने नो कैश की नोटिस लगाकर बैंक बंद कर चले गए। वहीं अहरौला में यूबीआई में कैश नही था लेकिन पुराने नोट जमा किए गए।