शहर के गौरीशंकर घाट पर केक काटकर शनिदेव की जयंती मनाते भक्त।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले में बृहस्पतिवार को शनि देव की जयंती मनाई गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से शनिदेव की पूजा की और प्रसाद का वितरण किया। वहीं शहर के गौरीशंकर घाट पर भक्तों ने केक काटा।
शहर के गौरीशंकर घाट पर बृहस्पतिवार की शाम को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान शनिदेव की जयंती मनाई गई। भक्तों ने न्याय के देवता शनिदेव को फूल-माला चढ़ाया और तेल का दीपक जलाया। इस दौरान आरती में शामिल होकर लोगों ने अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। आरती के दौरान भक्तों जयकारा लगाया। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इसी क्रम में भक्तों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए केक काटा। श्री शनिदेव ट्रस्ट सेवा संस्थान के व्यवस्थापक शिवदयाल निषाद ने सभी का आभार प्रकट किया। नगर के कोलघाट स्थित शनिदेव मंदिर में भी दर्शन पूजन को श्रद्धालु उमड़े रहे । शाम को भक्तों ने तेल का दीपक जलाकर शनिदेव से मन्नत मांगी।