निर्माणीन सठियांव चीनी मिल का रविवार को प्रबंध निदेशक वीके यादव ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। रविवार की शाम चीनी मिल पहुंचे प्रबंध निदेशक वीके यादव ने मिल में ब्वायलरिंग और सिविल के कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यो में शिथिलता मिलने पर अधिकारियों को चेतावनी दी। कहा कि मैन पावर बढ़ाकर कार्यो को जल्द से जल्द पूरा कराए।
उन्होंने कहा कि हर हाल में 13 मार्च के पहले मिल में पेराई का कार्य शुरु हो जाना चाहिए। जनहित में जुड़े कार्यो में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिल परिसर में बैलों के ठहरने, किसानों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रधान प्रबंधक एएस पोरस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।