फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिले से गुजरने वाली कई ट्रेनें हुईं विलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। दिल्ली एनसीआर में कोहरे की वजह से आजमगढ़ के रास्ते शाहगंज-मऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों पर असर पड़ा है। रविवार को आजमगढ़ आने वाली लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंचीं। इसमें लंबी दूरी की ट्रेन खास तौर से कैफियत डाउन काफी विलंब से चल रही है। इटावा-कानपुर सेक्शन में कोहरा सबसे घना है। कम दृश्यता की वजह से लोको पायलटों को सिग्नल देखने में दिक्कत हो रही है। रविवार को कैफियत डाउन (12226) छह घंटे की देरी से आजमगढ़ स्टेशन पर पहुंची। इसके चलते आजमगढ़ से दिल्ली तक जाने वाली कैफियत अप (12225) तीन घंटा विलंब से रवाना होने की सूचना दी गई। वहीं साबरमती डाउन (19165) दो घंटा, सरयू-यमुना डाउन (14650) आधा घंटा विलंब से चल रही है।
विज्ञापन

उधर, मऊ-आनंद विहार अप (15025) डेढ़ घंटा, सरयू-यमुना अप (19046) अपने निर्धारित समय से दो घंटा देरी से चल रही है। ट्रेनों के विलंब से चलने से इस ठंडक में खास तौर से बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें