मौके पर जुटी पुलिस व पीएसी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोला, हाइडिल चौराहे के पास रहने वाले मुकर्रम अली ने बताया कि बेटा शाजेब बुधवार की शाम घर से लापता था। इसकी सूचना शाम करीब सात बजे सिधारी थाने पर दी थी। पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे किसी ने फोन कर फिरौती मांगी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से फोन नंबर का पता ही कर रही थी कि सुबह करीब 11 बजे शाजेब का शव उसके घर के बगल में लगे गेट के ऊपर तार से लटकते बोरे में मिला। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया।
सूचना पर एडिशनल एसपी चिराग जैन मौके पर पहुंच गए। पांच थानों की पुलिस व पीएसी भी बुला ली गई। फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड व सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंची। परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर आरोपी की दुकान के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठे गए।
इसे भी पढ़ें: UP: पूर्वांचल के युवाओं के लिए खुशखबरी, टेक्नोलॉजी पार्क में सुई और जहाज बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा विधायक
सिधारी थाना क्षेत्र के पठानटोला में बच्चे की हत्या की जानकारी मिलते ही सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। कहा आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए वह अधिकारियों से भी बात करेंगे।
क्या बोले अधिकारी
एक दिन पूर्व लापता बालक का शव बोरे में तार पर लटकते मिलने की सूचना मिली। मौके पर फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड व सर्विलांस टीम पहुंची। भीड़ को काबू करने के लिए पांच थानों की पुलिस व पीएसी लगाई गई। परिवार की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। जांच चल रही है।
डॉ. अनिल कुमार, एसपी आजमगढ़-