फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हत्या के दो केस...दोषियों को सजा दिलाने वाले सात पुलिसकर्मी सम्मानित, आजीवन कारावास; अर्थदंड भी लगाया

Mon, 09 Mar 2026 07:10 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस के कर्मियों को सम्मानित करने के साथ ही उनके कार्यों को भी सराहा गया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, 12 आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास और प्रत्येक पर 66,500 रुपये का अर्थदंड लगाया है। 
विज्ञापन
SP Office Azamgarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: हत्या के दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सात पुलिसकर्मियों को सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान पुलिस कार्यालय में ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।

विज्ञापन


एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मुबारकपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के मामले में 12 आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास और प्रत्येक पर 66,500 रुपये का अर्थदंड लगाया है। इन आरोपियों में अफजाल, अलाउद्दीन, दिलशाद, वसीम अहमद, हुसैन अहमद, मु. अय्यूब फैजी, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मु. याकूब, अली जहीर व इरशाद अहमद समेत अन्य शामिल हैं।

इसी तरह थाना मेहनाजपुर में दर्ज प्राथमिकी में एससी/ एसटी एक्ट के मामले में तीन आरोपियों रोहित उर्फ कमलेश कुमार, सरजू राम और डम्पी सिंह उर्फ तेज प्रताप सिंह को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसमें रोहित और सरजू राम पर 25-25 हजार और डम्पी सिंह पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मुख्य आरक्षी गजानन सरोज, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार यादव, आरक्षी ओम प्रकाश यादव, आरक्षी इमरान अंसारी, आरक्षी कुलदीप पटेल, आरक्षी श्री प्रकाश यादव और आरक्षी तरुण पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर एसपी ने पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठ एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को भी ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें