फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात और कोरोना संक्रमण से ग्रसित मिले, अब तक 219 मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में लगातार कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ना जारी है। शनिवार को छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें शहर के रैदोपुर स्थित अस्पताल में 22 जून से इलाज के लिए भर्ती हादसे की शिकार महिला की रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित मिली है। रिपोर्ट आने के बाद उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। महिला मऊ की रहने वाली है और वर्तमान में अपने मायके मेंहनगर के एक गांव में आई थी। जनपद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 219 पहुंच गई है। इसमें 45 अब भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई थी। वो मऊ के घास बाजार की रहने वाली है। एक्सीडेंट में हेड इंजरी होने के बाद उसे रैदोपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। 22 जून को भर्ती कराने के बाद उसका कोरोना टेस्ट कराया गया था। शुक्रवार रात को उसकी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई। इसके बाद उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, बिलरियागंज में दो स्थानीय लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 64 वर्षीय व्यक्ति कस्बे में टेलर हैं। 24 वर्षीय युवक को चाय की दुकान पर काम करता था वो भी संक्रमित है। अतरौलिया के भोराजपुर खुर्द में कुछ दिन पहले संक्रमित मिले भट्ठा व्यवसायी के पुत्र में भी संक्रमण मिला है। उधर कोयलसा के भीमकोल में कुछ दिन पहले संक्रमित मिले दिल्ली से आए प्रवासी की पत्नी और बेटा भी कोरोना पॉजिटिव मिले। पल्हनी ब्लाक के छतवारा स्थित नंदगांव में 56 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जनपद में संक्रमितों की संख्या 219 पहुंच गई है। इसमें एक्टिव केस 45 हैं। 167 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सात मरीजों की मौत हुई है।
--
पांच और मरीज हुए स्वस्थ
आजमगढ़। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। 45 एक्टिव केस में 28 मरीज एल-1 अस्पताल महामृत्युंजय डेण्टल कालेज इटौरा, नौ मरीज एल-3 अस्पताल मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती हैं। एक कोरोना पाजीटिव का बीएचयू और एक कोरोना पॉजिटिव का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

--
629 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत
सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 5876 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें कुल 5663 जांच रिपोर्ट नेगेटिव और 220 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। 27 जून को 255 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है। अब तक कुल 6505 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किए गए हैं। इसमें 5876 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। अभी 629 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें