फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से सात तो मुम्बई से आए पांच कोरोना पॉजिटिव, कुल 16 मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना का संक्रमण अब काफी तेजी से फैलने लगा है। महानगरों से तो कोरोना पॉजिटिव जिले में आ ही रहे है तो वहीं अब स्थानीय लोग भी तेजी से संक्रमित मिलने लगे है। इसके बाद भी कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन होता कहीं नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को जिले में कुल 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें सात दिल्ली से तो पांच मुम्बई से जिले में आए है। शेष चार स्थानीय लोगों में संक्रमण मिला है।
विज्ञापन

महानगरों में कोरोना का संक्रमण एक पखवारे से फैला हुआ है तो वहीं उसका अब जिले में भी देखने को मिल रहा है। जिले में भी नए संक्रमित मिल रहे है। जिले में भी एक्टिव मरीजों की संख्या का अर्धशतक लग गया है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बुधवार को दिल्ली से आई गोदान एक्सप्रेस से पांच पॉजिटिव मरीज पाए गए। वहीं दिल्ली से आई कैफियात एक्सप्रेस व अन्य ट्रेन से सात नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इसके साथ ही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के कुल चार लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिले में वर्तमान एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 56 हो गई है। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है तो वहीं कहीं भी गाइड लाइन का अनुपालन होता नजर नहीं आ रहा है। बिना मास्क के ही लोग सार्वजनिक स्थलों पर चक्रमण कर रहे है। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होता भी कहीं नहीं दिख रहा है। तेजी से बढ़ रही पॉजिटिव मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे के साथ ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।
1915 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
आजमगढ़। तीसरे चरण के तहत टीकाकरण की कवायद भी जिले में जोरशोर से चल रही है। बुधवार को जिले में कुल 27 केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि बुधवार को कुल 2700 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। जिसके सपेक्ष 1915 लोगों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें