आजमगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में बृहस्पतिवार को एडीजे व विधिक सेवा के सचिव धनंजय कुमार मिश्रा व लोक अदालत के नोडल अधिकारी एडीजे कमलापति ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक किया। जिसमें बैंकों से जुड़े 16878 एनपीए खातों के मुकदमों को चिह्नित किया गया।
पक्षकारों को नोटिस भी इसके लिए जारी किया जा रहा है। विधिक सेवा के सचिव ने मौजूद बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह आगामी 13 जुलाई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने का प्रयास करें। मुकदमों की सूची बना लें और लोक अदालत के दिन ही शाम तक जितने मुकदमे निपटाए जा रहे हैं उन मामलों का डिटेल विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कर दें। बैठक में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार राय, सहायक प्रबंधक अर्पित शंखधर, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंधक मनीष कुमार, बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंधक गौरव सिंह, केनरा बैंक के प्रबंधक संतोष कुमार आदि बैंकों केे अधिकारी शामिल रहे।