फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा नदी में गिराया जा रहा सेप्टिक टैंक का मलजल, जिम्मेदार मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तमसा नदी जिले की जीवनदायिनी कहा जाता है। एक तो यह पहले से ही प्रदूषित है तो वहीं अब नगर पालिका की लापरवाही के चलते इसमें सेप्टिक टैंक की गंदगी डाली जा रही है। सेप्टिक टैंक खाली करने वाले निजी टैंकर संचालक खुले आम नदी में गंदगी डाल रहे हैं और जिम्मेदार तमाशबीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

शौचालयों के सेप्टिक टैंकों की सफाई करने वाले वाहनों की जिले में भरमार हो गई है। प्रेशर मशीन से टैंक को साफ कर गंदगी टैंकर में भरी जातीा है और उसे तमसा के किनारे गिरा दिया जाता है। प्राइवेट टैंकर संचालक कभी इस बंधा तो कभी उस बंधा के किनारे गंदगी गिराते रहते हैं। इससे नदी प्रदूषित होती जा रही है। नगर पालिका प्रशासन इस ओर से उदासीन बना हुआ है। नियमानुसार सेप्टिक टैंक की गंदगी को गड्ढा खोद कर दबा देना चाहिए लेकिन टैंकर संचालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नरौली पुल के पास इन टैंकरों द्वारा गिराई गंदगी से जीना मुहाल हो गया है।
जिले में सैप्टिक टैंक की सफाई का काम बिहार के एक एनजीओ के जरिए होता है। चार माह पूर्व इस बाबत खबर प्रकाशित होने पर भी नगर पालिका ने कोई सुध नहीं ली। रविवार को सेप्टिक टैंक सफाई वाहन से नरौली पुल के पास गंदगी गिराई जा रही थी। टैंकर का संचालन करने वाले विरेंद्र यादव से शिकायत करने पर उन्होंने कहा कि भदुली पुल पार टैंकर खाली करवाए जाते हैं । यदि कोई नरौली में गंदगी गिराता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नदी में सैप्टिक टैंक की गंदगी डालनागलत है। ऐसा करने वाले वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। नगर पालिका के कर्मचारियों से ऐसा करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जाएगा।-वागीश कुमार शुक्ला, प्रभारी ईओ नपा आजमगढ़/एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें