फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव व संदिग्ध के अंतिम संस्कार के लिए अलग व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
ाजमगढ़। कोरोना पॉजिटिव या संदिग्ध की मौत होने पर उसका सामान्य घाटों पर अंतिम संस्कार नहीं होगा। सोमवार को मृत कोरोना संदिग्ध की मौत के बाद राजघाट पर अंतिम संस्कार के दौरान हुए विवाद को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अंतिम संस्कार के लिए अलग जगह चिह्नित किया है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को एक कोरोना संदिग्ध की जिला अस्पताल पर इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक का पार्थिव शरीर कोरोना पॉजिटिव प्रोटोकाल के तहत थ्री लेयर में पैक करने के बाद जब अंतिम संस्कार के लिए राजघाट पहुंचा तो कुछ स्थानीय लोगों ने दाहसंस्कार का विरोध किया। बाद में पुलिस आदि के पहुंचने पर अंतिम संस्कार हो सका। अन्य जनपदों में भी संदिग्ध व पॉजिटिव के निधन के बाद अंतिम संस्कार स्थल को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहा है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि राजघाट से कूछ दूरी पर एक जमीन चिह्नित कर ली गई है और उसकी साफ-सफाई व समतलीकरण आदि का कार्य भी करा दिया गया है। अब जितने भी कोरोना पॉजिटिव या संदिग्ध की मौत होगी उनका अंतिम संस्कार वहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें