फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, ससुराल आया था युवक, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 05 Feb 2025 07:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की तहरीर दी है। तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
थाना अहरौला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला क्षेत्र के खजुरी धनेजपट्टी गांव में ससुराल आए युवक की सीएचसी अहरौला से सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव को लेकर पुनः थाने पर पहुंचे। मृतक के पिता ने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

विज्ञापन


बताते चलें कि अंबेडकरनगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी सुरेंद्र बनवासी (25) पुत्र मित्ता बीते मंगलवार की शाम पांच बजे अपने ससुराल अहरौला थाना के खजुरी धनेजपट्टी गांव में अपनी पत्नी निर्मला से मिलने गया था। शव लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि बुधवार को सुबह मृतक की पत्नी ने फ़ोन कर बताया कि सुरेंद्र की हालत बहुत गंभीर है।

परिजन खजुरी धनेजपट्टी गांव पहुंचे और आनन-फानन में सुरेंद्र को सीएचसी अहरौला लेकर गए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए सदर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच कर सुरेंद्र बनवासी को मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था और दो बेटियों का पिता था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन


मृतक के पिता मित्ता बनवासी ने संदिग्ध हालात में मौत का आरोप लगाया है। वही परिजनों का कहना है कि ससुराल के सभी सदस्य घर से फरार हैं। मौके पर चैनपुर गांव के पूर्व प्रधान कृपाशंकर यादव व बड़ी संख्या में बनवासी समाज के लोग शव को थाने पर लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें