फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गैंगस्टर के आरोपी के खिलाफ एक्शन, 29 लाख की संपत्ति कुर्क; अवैध तरीके से अर्जित किया था धन

Wed, 05 Feb 2025 06:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh Latest News : आजमगढ़ जिले में गैंगस्टर के आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपी द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया गया है।  
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासन की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले की गंभीरपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में शामिल एक आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी लगभग 29 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपियों में अफरा-तफरी मची हुई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
आरोपी ने अवैध तरीके से रुपये अर्जित कर जमीन खरीदा था। आरोपी गो-तस्कर भी है। गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि थाना निजामाबाद पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मिस्टर उर्फ मैनुद्दीन पुत्र स्व. हफीजुल्लाह निवासी घुरीपुर, साहबे आलम पुत्र अबू खालिद निवासी मस्जिदिया, अबू खालिद पुत्र स्व. हकीमुद्दीन निवासी मस्जिदिया, शबनम खातून पत्नी बबलू उर्फ मो. शेख निवासी हुसैनाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसकी विवेचना गंभीरपुर थानाध्यक्ष द्वारा की जा रही थी। 

विवेचना के दौरान पाया गया कि अभियुक्त मिस्टर उर्फ मैनुद्दीन शातिर किस्म का गो-तस्कर है। इसने आपराधिक कृत्यों से धन अर्जित कर 16 मार्च 2022 को ग्राम धुरीपुर, तहसील निजामाबाद आजमगढ़ में इफ्तेखार अहमद पुत्र हफीजुल्लाह निवासी धूरीपुर थाना निजामाबाद की परती जमीन को खरीदा है। 
विज्ञापन


राजस्व विभाग द्वारा उक्त जमीन का मूल्य 28,90,000 रुपये निर्धारित किया गया है। अवैध रूप से क्रय की गई भूमि को जिलाधिकारी आजमगढ़ के समक्ष 14 (1) की कार्यवाही के लिए रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। जहां जिलाधिकारी ने उक्त जमीन को कुर्क करने के लिए 30 जनवरी 2025 को आदेश जारी किया था। इसी आदेश के तहत बुधवार को पुलिस टीम, थानाध्यक्ष निजामाबाद व तहसीलदार निजामाबाद की मौजूदगी में संपत्ति को कुर्क किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें