फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में संचालित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान के तहत राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय, निजामाबाद में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि बालिकाओं के साथ होने वाली घटनाओं से बचाव और विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जूडो-कराटे के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस और संघर्ष करने की क्षमता विकसित हो रही है।
आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मिलने से बालिकाएं घर से बाहर निकलते समय किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी और हर परिस्थिति का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगी। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह और लगन के साथ आत्मरक्षा के विभिन्न दांव-पेंच सीखकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें