फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नंबर भिन्न हुआ तो निरस्त होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कृषि विभाग को शिकायतें मिल रही हैं कि कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजनाओं में कृषि यंत्रों-उपकरणों के वितरण, कस्टम हायरिंग सेंटर में टोकन जनरेट करते समय कुछ डीलरों या व्यक्तियों की ओर से विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के नाम पर मोबाइल नंबर डालकर टोकन जनरेट किया जा रहा है। उपनिदेशक कृषि डॉ. आरके मौर्या ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि टोकन जनरेट करने के लिए ओटीपी प्राप्त करने को दिया गया मोबाइल नंबर किसान का स्वयं का अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य का होना चाहिए।
विज्ञापन

मोबाइल नंबर भिन्न व्यक्ति के होने की दशा में चयन निरस्त किया जाएगा। अनुदान नहीं मिलेगा। खरीदे गए कृषि यंत्रों के भौतिक सत्यापन के दौरान मोबाइल नंबर भी सत्यापित कराया जाएगा। भिन्न पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी डीलर ने अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी प्राप्त कर टोकन जनरेट किया है तो ऐसे डीलर को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। टोकन जनरेट होने के बाद की तिथि में ही किसान की ओर से ही यंत्र खरीदा जाएगा। पुराने बेचे किए गए कृषि यंत्रों पर यदि डीलर की ओर से पुन: बिल किसान को निर्गत की गई और सत्यापन में यह कमियां पाई गईं तो किसान के साथ-साथ डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें