फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितिता में एक कोटे का अनुबंध-पत्र निरस्त, दूसरा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने जहां पल्हनी ब्लॉक के हरिपुर के कोटे का अनुबंध-पत्र निरस्त कर दिया है। वहीं हरैया ब्लॉक के खोजौली का कोटा निलंबित कर दिया। कोटेदार को एक पक्ष के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अनियमिता के आरोप में पल्हनी ब्लॉक के हरिपुर की कोटेदार उर्मिला देवी के कोटे को निलंबित कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब में कोटेदार ने 22 अन्त्योदय कार्ड धारकों के साथ ही 10 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों का बयान प्रस्ताव किया था, जिसमें सभी ने वितरण को स्वीकार किया था। इसके सापेक्ष अनियमितिता की शिकायत करने वालों की संख्या काफी अधिक थी। कोटेदार का स्पष्टीकर असंतोषजनक मानते हुए डीएम के निर्देश पर जमानत की पूर्ण धनराशि जब्त करते हुए अनुबंध-पत्र को निरस्त कर दिया।
वहीं, जांच के दौरान छह अन्त्योदय कार्ड धारकों और 60 पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों ने बयान दिया था कि हरैया ब्लॉक के खोजौली के कोटेदार मन्नूपाल की ओर से अधिक मूल्य लेकर वितरण किया जाता है। पात्र गृहस्थी धारकों ने शिकायत की थी कि यूनिट के आधार पर खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जाता है। इस पर कोटे को निलंबित कर दिया गया है। कोटेदार को एक पक्ष के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें