फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता के साथ शुरू हुई जब्तीकरण की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग एक जुलाई से पूरे देश में प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिसे लेकर जिले में भी जागरूकता अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन अब जब्तीकरण की कार्रवाई में भी जुट गई है तो वहीं शनिवार को नपा की तरफ से आम जनता के बीच झोले का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप नगर पालिका परिषद आजमगढ़ व मुबाकरपुर के साथ ही सभी नगर निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध की कवायद जोरशोर से चल रही है। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ प्रशासन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट क्षेत्र में स्थित दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई कर पॉलिथिन की बरामदगी किया। ईओ मनोज कुमार ने बताया कि लगभग तीन किग्रा पॉलीथिन शनिवार को भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप सार्वजनिक स्थलों से प्लास्टिक कचड़ा एकत्र करने की कवायद में भी नपा प्रशासन जुटा हुआ है। इसके तहत शनिवार को शहर में स्थित बंधों के किनारे व तमसा तट स्थित घाटों पर साफ-सफाई कराने के साथ ही प्लास्टिक कचड़ों को अलग एकत्र करवाया गया। इसके साथ ही नपा प्रशासन ने आम जनता से झोला लेकर चलने की अपील भी कर रहा है और शनिवार को नपा कार्यालय के पास आम जनता के बीच लगभग 800 झोलों का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें