फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखीं चरित्र निर्माण की किताबें

Tue, 19 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तत्वावधान में सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज के प्रांगण में जिला विद्यालय जनपद स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ और दिल्ली के प्रकाशक की पुस्तकें थीं। जिसमें बच्चों के चरित्र निर्माण व विज्ञान, गणित, कं प्यूटर और स्वास्थ्य संबंधी पुस्तक उपलब्ध रहीं।
विज्ञापन


सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि इस मेले से पुस्तकें राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान आजमगढ़ द्वारा क्रय करके राजकीय विद्यालयों में वितरित की जाएंगी। मेले को जिला विद्यालय निरीक्षक  केपी सिंह यादव व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज तिवारी की ओर से आयोजित किया गया था। मेले में छात्र-छात्राओं की भीड़ थी। पुस्तक मेले का अवलोकन संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें