फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई युवाओं को अप्रेंटिसशिप के अधिक अवसर दिलाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में पीएम सेतू योजना और नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को अधिक से अधिक अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई दीपक कुमार यादव ने बताया कि निजी और राजकीय अधिष्ठानों से समन्वय कर युवाओं को अप्रेंटिसशिप से जोड़ा जा रहा है। अप्रेंटिसशिप योजना के तहत अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 9,600 रुपये मानदेय मिल रहा है।
डीएम ने इस माह कम से कम दो अप्रेंटिस मेले आयोजित कराने और सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी व निजी अधिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने रिक्त सीटों की जानकारी जुटाकर युवाओं को ट्रेड व योग्यता के अनुसार अवसर उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने पीएम सेतू योजना के तहत एनएसटीआई कानपुर से प्रशिक्षित अनुदेशकों की विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ राकेश कुमार पटेल समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें