फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंगई नदी का पुल डूबा, 12 गांवों का आवागमन ठप

विज्ञापन
मंगई नदी के पानी से मार्ग पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदपुर ब्लॉक के रामपुर आनंदोई ग्राम पंचायत में मंगई नदी पर बना पुल एक सप्ताह से पानी में डूबा है। पुल पहले से ही जर्जर है और उसकी रेलिंग भी कई जगह टूट चुकी है। ऐसे में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पुल से आवागमन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मार्ग पर पानी चढ़ने से मंगरावारायपुर, विषहम मिर्जापुर, सुरजनपुर, टेकमलपुर, खालिसपुर, जमालपुर, मदारपुर, खराटी, लाहबरिया और बिंद्राबाजार समेत कई गांवों के लोगों को करीब 13 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह पुल काफी छोटा है और नदी का जलस्तर बढ़ते ही करीब पांच फीट तक पानी में डूब जाता है। बाढ़ के दौरान पुल के दोनों तरफ की मिट्टी भी बह जाती है, जिसे ग्रामीण स्वयं समतल कर रास्ता बनाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

पुल के निर्माण और विस्तार की मांग कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

विद्यालय में भरा पानी, बच्चों की पढ़ाई ठप
वजीरमालपुर गांव स्थित सरकारी विद्यालय भी कई दिनों से जलभराव की चपेट में है। विद्यालय परिसर और अंदर तक पानी भरा होने के कारण विद्यालय बंद है। बच्चों के सामने स्कूल जाने का संकट है। ग्रामीण प्रमोद, वजीर, अशोक और संतोष ने बताया कि बरसात में हर वर्ष यही स्थिति बनती है। ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत और विद्यालय से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। बीईओ रविप्रकाश ने बताया कि विद्यालय में बारिश का पानी जमा है। एक-दो दिन में पानी निकलवाकर विद्यालय संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें