फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर प्रभारी प्रतिदिन पांच राजस्व गांवों का करेंगे निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी का रूप ले चुके नोवल कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव की दिशा में सरकार द्वारा लगाए गए लाकडाउन के बीच हजारों प्रवासी श्रमिकों का आगमन हो रहा है। जिनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर प्रोटोकाल के अनुसार उन्हें फैसिलिटी क्वारंटीन या होम क्वारंटीन किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होम कोरंटाइन की स्थिति में प्रत्येक तीसरे दिन आशा दीदी के निरीक्षण की व्यवस्था की जाए ताकि प्रवासी श्रमिकों के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की जा सके। आशा की विजिट व्यवस्था आदि का कार्य सीएमओ द्वारा एवं प्रवासी श्रमिकों को जहां राजस्व विभाग द्वारा शेल्टर होम में भोजन व 15 दिन के राशन दिए जाने का प्राविधान है। इसका वरिष्ठ अधिकारियों से स्थलीय सत्यापन भी कराया जा रहा है। उक्त व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रवासी श्रमिक मित्र के रूप में तैनात पुरूष शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षा मित्र द्वारा सोशल वर्कर के रूप में उपरोक्त सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा। ऐसे राजस्व ग्राम जहां पर 10 से अधिक प्रवासी श्रमिक अन्य प्रदेशों या जनपदों से आए हैं, वहां पर क्षेत्रीय खंड शिक्षा अधिकारी से समन्वय करते हुए संबंधित एसडीएम द्वारा प्रवासी श्रमिक मित्र की ड्यूटी लगाई जाएगी। एसडीएम अपने परिक्षेत्र के राजस्व ग्रामों का कलस्टर बनाकर औसतन जिसमें लगभग 400 प्रवासी श्रमिक हों, उतने क्षेत्र के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेगें। नोडल अधिकारी के रूप में एडीओ, राजस्व निरीक्षक, अवर अभियंता, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं आदि स्तर के कार्मिक लगाए जाएंगे। विकास खंड के सेक्टर प्रभारी जो पूर्व से राशन वितरण के लिए लगे हुए हैं, द्वारा भी इसे देखा जाए तथा बीडीओ को फीडबैक भी दिया जाए। सेक्टर प्रभारी द्वारा प्रत्येक दिन न्यूनतम पांच राजस्व ग्रामों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें यह देखा जाए कि कोई भी भुखमरी की स्थिति का शिकार न हो और प्रवासी श्रमिकों का सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ाव बनाए रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें