फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ओएचई टूटने से कैफियत सुपरफास्ट सहित ट्रेनें विलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। गाजियाबाद स्टेशन के पास सोमवार को ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार टूटने के कारण दिल्ली से आजमगढ़ तक चलने वाली 12226 कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब तीन घंटे 25 मिनट की देरी से मंगलवार को आजमगढ़ पहुंची। ओएचई टूटने की घटना के बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया, इससे कई ट्रेनों का संचालन विलंबित रहा।
विज्ञापन

रेल सूत्रों के अनुसार, गाजियाबाद में ओवरहेड तार टूटने के चलते कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिल्ली से ही देरी से रवाना हो सकी। इसके प्रभाव से आजमगढ़ से दिल्ली के लिए चलने वाली 12225 कैफियत एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 34 मिनट विलंब से रवाना हुई। इसके अलावा अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ा। 19165 साबरमती एक्सप्रेस अपने समय से 51 मिनट, जबकि 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस करीब एक घंटा 46 मिनट की देरी से संचालित हो रही है। स्टेशन अधीक्षक दीदारगंज उमेश कुमार ने बताया कि डाउन कैफियत एक्सप्रेस के विलंब से पहुंचने के कारण अप कैफियत को भी देर से रवाना करना पड़ा, हालांकि ट्रेन को मात्र 34 मिनट की देरी से ही प्रस्थान कराया गया। रेल प्रशासन द्वारा व्यवस्था सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें