फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में लापरवाही पर सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शौचालय निर्माण में लापरवाही पर सीडीओ के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय ने सचिव को निलंबित कर दिया है। वहीं सीडीओ ने ग्राम प्रधान और सचिव पर इस लापरवाही के लिए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पल्हनी विकास खंड के सेहदा ग्राम पंचायत का भारत सरकार की टीम द्वारा 11 अक्टूबर को निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में टीम ने पाया था कि गांव में एसबीएम के तहत 235 शौचालयों के सापेक्ष मात्र 40 शौचालयों का जीयो टैग अप्रूव्ड पाया गया। वहीं एलओबी में 87 शौचालयों के सापेक्ष 10 शौचालयों का जीयो टैग अप्रूव्ड हुआ था। इसे लापरवाही सचिव और ग्राम प्रधान की लापरवाही मानते हुए सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने जिला विकास अधिकारी को सचिव विनीत राय को निलंबित करने का निर्देश दिया। सीडीओ के इस निर्देश पर जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय ने शनिवार को निलंबित कर दिया। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला की ओर से सचिव विनीत राय और ग्राम प्रधान सुभाष यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें