फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सियार को बचाने में स्कॉर्पियो पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पिलर नंबर 188 पर बीती रात रोड क्रॉस कर रहे सियार को बचाने के चक्कर में एक स्कॉर्पियो पलट गई। इस घटना में जहां चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर देख उसे डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाने के दौरान रास्ते में चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी इंद्रप्रकाश पांडेय (27) पुत्र अनिल चंद्र पांडेय स्कॉर्पियो लेकर लखनऊ किसी काम से गए थे। बीती रात 11.30 बजे वापस आ रहे थे। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पिलर संख्या 188 पर रोड क्रॉस कर रहे सियार को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्कार्पियो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पंकज 48, गरिमा 44, ईश्वर 28, रीता 54, शिखर 21 शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, एंबुलेंस के माध्यम से सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं स्कार्पियो चल रहे इंद्र प्रकाश पांडेय की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इंद्र प्रकाश तीन भाई, दो बहन में सबसे बड़ा था। परिवार वालों का रो-रो कर हाल बेहाल है।

दवा लेकर घर जा रही छात्रा को मारी टक्कर, मौत

रानी की सराय। पिता के साथ दवा लेकर पैदल घर जा रही छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल छात्रों को लेकर लोग अस्पताल जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रानी की सराय थाना के सेमरहा गांव निवासी सूर्यभान और रविवार की रात को पुत्री पूनम (21) को दवा दिलाने गए थे। दोनों दवा लेकर पैदल ही घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों सेमरहा अंडरपास के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने पूनम को टक्कर मार दी। इस घटना में पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वह कक्षा 12 की छात्रा थी। पूनम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें