फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से हुई अगलगी की घटना में झुलसी सास-बहु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के सैय्यद बहाऊद्दीनपुर गांव में शनिवार की सुबह गैस रिसाव से लगी आग में छह लोग झुलस गए थे। सभी को सीएचसी मार्टीनगंज से जौनपुर रेफर कर दिया गया था। वहां से दो की हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। एक की शनिवार की रात वाराणसी में तो दूसरे की जौनपुर में मौत हो गई। सास-बहू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सैय्यद बहाऊद्दीनपुर गांव निवासी हनीफ के घर में शनिवार की सुबह उस समय आग लग गई जब बहू तरन्नुम (30) पत्नी नौशाद चाय बनाने के लिए गैस जलाने पहुंची। उस दौरान गैस सिलिंडर से रिसाव हो रहा था। इससे पूरे रसोईघर में गैस भरी हुई थी। गैस की गंध पर उसने पड़ोस की लाडली (35) व उसके भाई अब्दुल रहमान (22) को गैस रिसाव की जांच के लिए बुलाया। गैस सिलिंडर-पाइप आदि को चेक करने के बाद अब्दुल रहमान ने जैसे ही माचिस जलाई वैसे ही आग लग गई और गैस के चलते आग पूरी तरह से भयावह हो गई। इसकी चपेट में आकर तरन्नुम, लाडली व अब्दुल रहमान के आलवा तरन्नुम की सास साफिया (65) पत्नी हनीफ, पुत्री इकरा (7) व भांजी जोया (10) भी झुलस गए। सभी को तत्काल पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया जहां से सभी जौनपुर रेफर कर दिए गए। जौनपुर में भी डॉक्टरों ने तरन्नुम व लाडली की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। शनिवार की देर रात वाराणसी में भर्ती तरन्नुम व जौनपुर में भर्ती साफिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी लाडली की हालत गंभीर बताई जा रही है। सास-बहू की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत साफिया के दो पुत्र बताए गए है। वहीं तरन्नुम भी दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। पति नौशाद रोजी-रोटी के लिए विदेश में है। सास-बहू की मौत से सैय्यद बहाऊद्दीनपुर गांव के साथ ही आसपास के गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें