फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तहसील स्तर पर 25 जुलाई से शुरू होंगी विद्यालयी खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शैक्षणिक सत्र 2025-26 की विद्यालयी खेल प्रतियोगिताएं 25 जुलाई से विधिवत रूप से शुरू होंगी। इस संबंध में जनपदीय खेल सचिव दिनेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए पहले तहसील स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए तहसील स्तरीय नोडल प्रधानाचार्य, तहसील प्रभारी एवं सह-प्रभारी की घोषणा कर दी गई है। सभी नोडल प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम तय करें और निर्धारित तिथियों में प्रतियोगिताएं संपन्न कराएं।
वॉलीबॉल में प्रदेश के 1600 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
तहसील स्तरीय प्रतियोगिता पूर्ण होने के तीन दिन पूर्व तक, विजेता खिलाड़ियों की सूची जनपद खेल सचिव को उपलब्ध करानी होगी, ताकि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का समय पर संचालन सुनिश्चित किया जा सके। खेल सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष आजमगढ़ जनपद को वॉलीबॉल की मंडलीय एवं प्रदेशीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर मिला है। इस भव्य आयोजन में प्रदेश भर से लगभग 1600 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील स्तरीय नोडल प्रधानाचार्य एवं विद्यालय
सदर: जैदनुरुल्लाह शिब्ली इंटर कॉलेज, आजमगढ़
बूढ़नपुर: डॉ. रणधीर सिंह उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज, कोयलसा
सगड़ी: सूर्य प्रकाश यादव इंटर कॉलेज, हनुमान नगर
लालगंज: दिनेश सिंह इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, कूबा
मेहनगर: सुभाष चंद्र बी.डी.आर. इंटर कॉलेज, खरगपुर
फूलपुर: हरेंद्र प्रताप सिंह जनता इंटर कॉलेज, अंबारी
निजामाबाद: सच्चिदानंद राय राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, तहबरपुर
मार्टीनगंज: अभयनाथ गांधी इंटर कॉलेज, बरदह
प्रतियोगिता की प्रमुख जानकारियां
- कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
- प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग शामिल होंगे।
- स्पोर्ट फॉर स्कूल कार्यक्रम की वेबसाइट पर पंजीकरण अनिवार्य होगा।
- पात्रता फॉर्म की 6 प्रतियां जमा करनी होंगी।
- आधार कार्ड की प्रति
- पिछले कक्षा की मार्कशीट
- पैन नंबर
00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें