आजमगढ़। जिलाधिकारी ने स्कूल खुलने के समय में बदलाव किया है। अब प्रथम पाली में कक्षा 9वीं व 10 के छात्रों की सुबह 8.50 बजे से 11.50 बजे तक और द्वितीय पाली में कक्षा 11वीं व 12वीं तक के विद्यार्थी अपराह्न 12.20 बजे से 3.20 बजे तक चलेंगे।
डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने बताया कि समस्त शिक्षा बोर्डों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यालयों में भौतिक रूप से पठन-पाठन पुन: प्रारंभ हो गया है। 19 अक्तूबर से सुबह 8.30 बजे से 3.30 बजे तक भौतिक रूप से संचालित हो रहे हैं। डीएम के निर्देश पर समय-सारिणी में परिवर्तन करते हुए जनपद में संचालित समस्त शिक्षा बोर्डों के विद्यालयों को कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं दो पालियों में (प्रथम पाली कक्षा 09 व 10वीं सुबह 08.50 बजे से 11.50 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 12.20 बजे से 3.20 बजे तक कक्षा 11वीं व 12वीं तक के छात्रों का पठन-पाठन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। समस्त प्रबंक व प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि दिए गए उक्त निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करें। उक्त का अनुपालन न करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।