फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 259 महिला शिक्षकों को विद्यालय आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग की 31277 सहायक अध्यापक भर्ती में जनपद के 259 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित हो गए। शेष विद्यालयों को शासन स्तर से आज यानी शुक्रवार को विद्यालय आवंटित हो जाएंगे। बृहस्पतिवार को जूनियर हाईस्कूल में विद्यालय आवंटन के लिए ऑनलाइन काउंसिलिग आयोजित की गई। काउंसिलिग की प्रक्रिया दिव्यांग महिलाओं व दिव्यांगों व बाकी के महिलाओं के लिए रखी गई थी। काउंसिलिग में 14 महिला व 21 दिव्यांग पुरुष सहित कुल 259 महिला शिक्षकों ने हिस्सा लिया। जिसमें मात्र 259 महिलाओं की ही काउंसिलिंग हो सकी। शेष अन्य शिक्षकों को शुक्रवार को बुलाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह बीएसए जूनियर हाईस्कूल जाफरपुर में काउंसिलिग शुरू हुई। शिक्षकों ने अपनी पसंद के अनुसार विद्यालयों को लाक किया। लाक होते ही संबंधित शिक्षक को विद्यालय आवंटित हो गया। वहीं 1 जनपद में 1294 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। शेष पुरूष शिक्षकों को शासन स्तर से रोस्टर द्वारा शुक्रवार को विद्यालय आवंटित हो जाएंगे। पुरूष शिक्षकों को बीएसए कार्यालय से विद्यालय आवंटन की सूचना प्रदान की जाएगी। नवनियुक्त शिक्षकों को 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करना होगा। काउंसिलिग के दौरान सीआरओ हरिशंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार, बीईओ छमाशंकर पांडेय, शादाब, विनोद चौबे, बृजेश विश्वकर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नेटवर्क की समस्या से हुई परेशानी
सहायक अध्यापकों को विद्यालय का आवंटन ऑनलाइन किया जा रहा था। नेटवर्क की समस्या के कारण एक-एक शिक्षकों को विद्यालय आवंटन में समय लग रहा था। धीमा नेटवर्क के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्यालय आवंटन में लेट होने का यही सबसे बड़ा कारण रहा।
विज्ञापन

पांच शिक्षकों को रोके गए आवंटन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि अभिलेख में गड़बड़ी मिलने के कारण पांच शिक्षकों का विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया रोक दी गई। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इन शिक्षकों को अंतिम में विद्यालय आवंटन किया जाएगा।
काउंसिलिग प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हो हुई। काउंसिलिग के लिए पात्र सभी 349 शिक्षकों ने प्रक्रिया में हिस्सा लिया। 259 शिक्षकों को उनकी पसंद से विद्यालय लॉक कराए गए। नेटवर्क की समस्या से काउंसिलिंग का कार्य पूरा नहीं हो सका। रात हो जाने के कारण महिलाओं को घर भेज दिया गया है। बाकी शेष महिला शिक्षकों को शुक्रवार को बुलाया गया है। पुरूष शिक्षकों शासन स्तर से विद्यालय आवंटित होंगे जिसकी सूचना कार्यालय से प्रदान कर दी जाएगी। - अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें